Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

गोवा में डिण्डौरी की बालिका खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक..इंडो-श्रीलंका ओपन कराते चैम्पियनशिप में काता एवं कुमीते इवेंट में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Kashi Agrawal

डिंडौरी।डिण्डौरी की बालिका खिलाड़ियों ने गोवा के मनोहर पार्कर इंडोर स्टेडियम, नवेलिम में आयोजित इंडो-श्रीलंका ओपन कराते चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा बैरागी, कराते प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में शामिल खिलाड़ियों ने काता एवं कुमीते इवेंट में कुल 9 पदक अर्जित किए।

प्रतियोगिता में कु. मैना वालरे ने 55 किलोग्राम वजन वर्ग के काता इवेंट में स्वर्ण तथा कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त किया। कु. गरिमा भारद्वाज ने 40 किलोग्राम वर्ग में काता एवं कुमीते दोनों में रजत पदक हासिल किए। कु. दुर्गा अहिरवार ने 50 किलोग्राम वर्ग में काता एवं कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया। कु. दामिनी परस्ते ने 55 किलोग्राम वर्ग में काता में रजत एवं कुमीते में कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं कु. केशरी धुर्वे ने 55 किलोग्राम वर्ग के काता इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर लौटे विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार के खेल उपकरण अथवा सामग्री की आवश्यकता होने पर उसे उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कलेक्टर ने कराते प्रशिक्षक श्रीमती मनीषा बैरागी का भी स्वागत एवं सम्मान किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद अहमद खान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री रोशन बाबू झारिया, कु. आरती सोंधिया, श्रीमती सुनीता धुर्वे एवं श्री राजकुमार धुर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.