डिंडोरी।जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में समस्त मतदान केंद्रों पर 7 से 9 अक्टूबर तक छूटे हुए और नवीन पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए मतदाता तथा 1 अक्टूबर, 2026 को मतदान के लिए पात्र हुए मतदाता फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी, 2027 को मतदान के लिए पात्र होने वाले मतदाताओं से अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे विद्यार्थियों से भी फार्म 6 भरवाए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 6 के साथ कोई घोषणा पत्र नहीं देना होगा।
छूटे हुए और नवीन पात्र मतदाताओं के लिए 9 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे शिविर..फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
Published On: October 7, 2026 7:56 pm
Recommended








