Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

फर्जी बिल लगाने एवं गुणवत्ताहीन कार्य किये जाने का आरोप

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदरी माल के पोषक ग्राम लुट गांव में पंचायत प्रभारी सचिव, एवं सरपंच पर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण किये जाने एवं गुणवत्ताहीन कार्य किये जाने का आरोप लगाते हुए विगत दिवस कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव, सरपंच द्वारा कार्य होने के पहले फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत उदरी माल अंतर्गत ग्राम लुटगांव माल में ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो कि कार्य पूर्णतः गुणवत्ताहीन है।

नल जल योजना कार्य में भी लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या बनी हुई है। नल जल योजना से पानी की सप्लाई पिछले कई महीनों से बंद है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत द्वारा बिजली बिल सहित मशीन मरम्मत के नाम पर राशि का आहरण किया जा रहा है। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि पंचायत के सचिव, सरपंच के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है एवं शासन की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम सभा में प्रस्ताव पंजी रजिस्टर के अनुसार कार्य नहीं किया जाता है बल्कि मनमाना प्रस्ताव स्वयं बनाकर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत के बैंक खाते से किये गये भुगतान एवं निकासी की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बतलाया कि विशेष रूप से कुछ कार्यों के रिकॉर्ड के एक ही कार्य वर्क कोड के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की सामग्री एंव खर्चों के बिल दिखाई देते हैं। जिससे वास्तविक कार्य की सत्यता की जांच भी कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने उपरोक्त सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी अथवा जांच दल से कराये जाने के मांग की है

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.