Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

20 अक्टूबर को रानी दुर्गावती स्टेडियम में होगा रावण दहन, प्रतिमा चल समारोह में डीजे रहेगा प्रतिबंधित,नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शहपुरा में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित,

Kashi Agrawal

डिंडोरी। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शहपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम एवं एसडीओपी शहपुरा की उपस्थिति में पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

सार्वजनिक दुर्गा समितियां लेंगी विद्युत कनेक्शन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सार्वजनिक दुर्गा समितियां विद्युत विभाग से टीसी कनेक्शन लेकर निर्धारित शुल्क जमा करेंगी। पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था को लेकर समितियों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए।

पंडालों के आसपास होगी साफ-सफाई

सार्वजनिक दुर्गा समितियों के पंडालों के आसपास स्थित नालियों की सफाई एवं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत द्वारा यह कार्य पर्व प्रारंभ होने से पूर्व कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पर्व से पहले सुधारी जाएंगी नगर की सड़कें

बैठक में नगर की बदहाल सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पर्व प्रारंभ होने से पहले नगर पंचायत द्वारा आवश्यक स्थानों पर सड़क सुधार कार्य कराने का निर्णय लिया गया, जिससे नवरात्रि एवं दशहरा के दौरान आवागमन सुचारु रह सके।

20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे रानी दुर्गावती स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

रावण दहन के बाद निकलेगा प्रतिमा चल समारोह

रावण दहन के उपरांत रानी दुर्गावती स्टेडियम से सभी सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमाएं क्रमबद्ध तरीके से नगर भ्रमण के लिए रवाना होंगी। चल समारोह के दौरान डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था एवं नियमों का पालन करने की अपील की गई।

स्टेडियम में बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था

दशहरा के दिन रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

शांति समिति की बैठक में एसडीएम शहपुरा, एसडीओपी शहपुरा, थाना प्रभारी अनुराग जामदार, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अग्रवाल, सोनेलाल विश्वकर्मा, गोवर्धन दास तेजवानी, बसंत गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश साहू, सुरेंद्र साहू, मोनू ठाकुर, पंकज साहू सहित सार्वजनिक दुर्गा समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.