Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सेवा संकल्प अभियान की यात्रा कल पहुंचेगी रयपुरा, शहपुरा में होगा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण

Kashi Agrawal

डिंडोरी। प्राप्त जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बनारस से बड़नगर जाने वाली यात्रा कल डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रयपुरा शाम करीब 4बजे पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार रयपुरा में यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, हितग्राहियों से संवाद एवं सुझाव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता साथियों का सम्मान भी किया जाएगा।

इसके बाद यात्रा के शहपुरा पहुंचने पर शहीद स्मारक में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। यात्रा का रात्रिकालीन विश्राम शहपुरा मै होगा।कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितग्राहियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.