Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

महिला जनप्रतिनिधियों को अधिकारों एवं नेतृत्व विकास का मिलेगा प्रशिक्षण,06 अगस्त को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित होगी जिला स्तरीय कार्यशाला

Kashi Agrawal

डिण्डौरी।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी के मार्गदर्शन में महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 06 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है । कार्यशाला दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले की महिला सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं अन्य महिला जनप्रतिनिधि सहभागी बनेंगी।

जिला पंचायत डिण्डौरी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, महिला सुरक्षा, महिला हितैषी शासकीय योजनाएं, पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका, अधिकार एवं दायित्व, नेतृत्व विकास तथा निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।कार्यशाला में पुलिस विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं, कानूनी संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले की सभी महिला जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों की महिलाओं को उनके अधिकारों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.