Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधरोपण

Kashi Agrawal

डिंडोरी।मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को जिले के करंजिया विकासखंड के ग्राम कबीर चबूतरा स्थित करमण्डल नदी उद्गम स्थल पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पेड़ हमारी जिंदगी का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाकर प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.