Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सूबेदार से रक्षित निरीक्षक बने अभिनव राय, संभाली जिला डिंडोरी की कमान

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिला पुलिस बल को नए रक्षित निरीक्षक (आरआई) के रूप में अनुभवी एवं अनुशासित अधिकारी श्री अभिनव राय का नेतृत्व मिला है। उन्होंने 27 जुलाई 2026 को सूबेदार पद से पदोन्नति प्राप्त कर रक्षित निरीक्षक (आरआई) के रूप में जिला डिंडोरी की कमान संभाल ली है।

श्री राय अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे सागर एवं शहडोल में सूबेदार के रूप में पदस्थ रहते हुए रक्षित निरीक्षक का प्रभार भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। अपने कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता तथा मिलनसार एवं तेज-तर्रार व्यक्तित्व के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाई है।

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें रक्षित निरीक्षक के पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।जिला डिंडोरी में रक्षित निरीक्षक के रूप में श्री अभिनव राय की नियुक्ति से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं अनुशासित नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.