Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

23 जुलाई को शहपुरा में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Kashi Agrawal

डिंडोरी। आगामी 23 जुलाई को शहपुरा नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को शिव शक्ति चौक स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे देवी माड़िया मंदिर में भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित किए जाने के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा डिंडोरी मार्ग से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगी और वहां से शिव शक्ति चौक स्थित मंदिर तक पहुंचेगी।मंदिर परिसर में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में रथ यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की।बैठक में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.