Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा विधायक की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात, सफल कार्यकाल पर दी बधाई

Kashi Agrawal

भोपाल। शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्षीय कार्यकाल का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल स्थित उनके निवास पर आत्मीय भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर उनके कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के निरंतर मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए विकास एवं जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करते हुए पुनः शुभकामनाएँ दी गईं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.