Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने एसडीएम सड़क पर उतरे..बारिश के बीच मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, अधिकारियों को तत्काल समाधान के दिए निर्देश

Kashi Agrawal

डिंडोरी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहपुरा नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने स्वयं सड़क पर उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों का जायजा लेते हुए नगर परिषद और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि बारिश के दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां-जहां पानी जमा हो रहा है, वहां तत्काल नालियों और पुलियों की सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।

एसडीएम ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने, जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की इस सक्रियता से नगर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.