Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

टॉकीज मोड़ की पुलिया पर खतरा! पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर

Kashi Agrawal

डिंडोरी। लगातार हो रही बारिश के बीच शहपुरा नगर के टॉकीज मोड़ स्थित पुलिया पर निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पुलिया के ऊपर से पानी बहने के बावजूद राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही लोगों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है साथ ही नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई

पुलिया पर तेज बहाव के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके लोग मजबूरी में इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बारिश के मौसम में पुलिया पर पानी चढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे, बैरिकेडिंग लगाए और पानी कम होने तक आवागमन पर रोक लगाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.