Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मालपुर में बढ़ा मां नर्मदा का जलस्तर, छोटा पुल डूबा

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय मानसून का असर अब मां नर्मदा के जलस्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार को शहपुरा जनपद के मालपुर स्थित मां नर्मदा का छोटा पुल पूरी तरह पानी में डूब गया, जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया। जिले में लगातार वर्षा के कारण नर्मदा सहित अन्य नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुल के दोनों ओर पानी का तेज बहाव होने के कारण लोगों से पुल पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की जा रही है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते आने वाले दिनों में नर्मदा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नदी, पुल और रपटों के आसपास जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.