Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर चार सीएचओ का सात दिवस का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Kashi Agrawal

डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जिला स्तर पर सतत मॉनीटरिंग की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिण्डौरी ने बताया कि बुधवार, 1 जुलाई 2026 को सार्थक ऐप के माध्यम से की गई समीक्षा में सुश्री वर्षा देवी ठाकुर सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर फुलवाही, सुश्री हीना बानो सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पड़रिया माल, सुश्री पूनम मैदा सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवलारी एवं सुश्री निधि कोलारे सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खाम्हामाल की सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। साथ ही निर्धारित लोकेशन से उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 7 दिवस का अवैतनिक अवकाश (Leave Without Pay/No Work No Pay) स्वीकृत किया गया है।

इसी प्रकार विकासखंड करंजिया के ग्राम सोनतीरथ स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र चौरादादर में एक गर्भवती महिला को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही पाए जाने पर श्री करतार सिंह सीएचओ, श्रीमती मालती मार्काे एएनएम तथा श्रीमती अहिल्याबाई आशा कार्यकर्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर चेतावनी दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित मॉनीटरिंग जारी रहेगी तथा कर्तव्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.