Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

गुणवत्ताहीन कार्य पर पी.एस. कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव

Kashi Agrawal

डिंडौरी :  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बजाग के ग्राम बिलाईखार में निर्माणाधीन नल-जल योजना में गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर सख्त संज्ञान लिया है।

विगत दिनों ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित 75 हजार लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी के छज्जे के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने संबंधी मामला प्रकाश मै आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच कराई, जिसमें निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया।जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग जबलपुर के अधीक्षण यंत्री को संविदाकार पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट में डालने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले में गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कलेक्टर द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.