Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

फुलवाही घाट में पिकअप पलटी, एक महिला की मौत,20 से अधिक ग्रामीण घायल

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के फुलवाही घाट में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन  भेड़ाघाट से मेहंदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम भलवारा लौट रहा था। फुलवाही घाट उतरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वाहन सड़क पर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेहंदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया जा रहा है कि वाहन में 30 से अधिक ग्रामीण सवार थे। सभी ग्रामीण भलवारा क्षेत्र के निवासी हैं और भेड़ाघाट में फसल कटाई एवं मजदूरी का कार्य कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घायलों का उपचार जारी है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.