Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नगर परिषद शहपुरा में विशेष बैठक को लेकर विवाद,बिना अध्यक्ष की अनुमति विशेष बैठक का एजेंडा जारी करने पर आपत्ति, निरस्त करने की मांग

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले की  नगर परिषद शहपुरा में विशेष बैठक को लेकर नया विवाद सामने आया है। नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर विशेष बैठक का एजेंडा जारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

अध्यक्ष द्वारा 3 जून 2026 को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सीएमओ द्वारा परिषद की विशेष बैठक का एजेंडा उनकी सहमति, हस्ताक्षर एवं अनुमोदन के बिना जारी किया गया है। अध्यक्ष का आरोप है कि यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के विपरीत है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि परिषद की बैठकें निर्धारित नियमों के अनुसार सक्षम स्वीकृति के उपरांत ही आयोजित की जा सकती हैं। अध्यक्ष का कहना है कि बिना उनकी अनुमति के बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया विधिक एवं प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन प्रतीत होती है।

अध्यक्ष ने सीएमओ से जारी एजेंडे को तत्काल निरस्त करने तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि डिंडौरी कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जबलपुर को भी प्रेषित की गई है।

इस मामले को लेकर नगर परिषद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब प्रशासनिक स्तर पर इस पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.