Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

विधायक की समझाइश के बाद बनी सहमति, अब वार्ड क्रमांक 15 में होगा नाली निर्माण कार्य

Kashi Agrawal

डिंडोरी। शहपुरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में लंबे समय से लंबित नाली निर्माण कार्य का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण और कब्जों के कारण शुरू नहीं हो पा रहा था, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी।

बारिश के दौरान वार्ड में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती थी और गंदा पानी सड़कों पर बहने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने वार्ड क्रमांक 15 में जन चौपाल लगाकर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की।

चर्चा के दौरान विधायक ने नागरिकों को नाली निर्माण के महत्व और उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा बने अपने कब्जे हटाने पर सहमति जताई। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच बनी इस सहमति से अब नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली निर्माण होने से जलभराव, गंदगी और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे वार्ड की स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में भी सुधार होगा।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.