Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अवैध छूही मिट्टी खदान धंसी, मलबे में दबने से महिला की मौत

Kashi Agrawal

पड़रिया में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, अन्य लोगों की तलाश जारी

डिंडोरी। जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया में संचालित एक अवैध छूही मिट्टी खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। खदान के मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस, राजस्व विभाग का अमला तथा जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू करते हुए जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय अन्य लोग भी खदान में मौजूद थे, जिनकी तलाश लगातार जारी है।प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।(आगे और जानकारी आने पर समाचार अपडेट किया जाएगा)

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.