Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

ग्राम पंचायत अमेरा में स्थानापन्न सरपंच निर्वाचन सम्पन्न, माया बाई मार्को बनीं नव निर्वाचित सरपंच

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले की जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमेरा में सरपंच पद रिक्त होने के बाद स्थानापन्न सरपंच निर्वाचन की प्रक्रिया आज पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत  माया बाई मार्को को ग्राम पंचायत अमेरा का नव निर्वाचित स्थानापन्न सरपंच चुना गया है।

जारी सूचना के अनुसार, जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40(1) के तहत पारित आदेश दिनांक 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से तत्कालीन सरपंच कौशिल्या मार्को को पद से पृथक कर दिया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत अमेरा में सरपंच का पद रिक्त हो गया था।

रिक्त पद की पूर्ति हेतु मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 38 के प्रावधानों के तहत आज सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय अमेरा में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में मतदान एवं चयन की कार्रवाई सम्पन्न हुई।निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीमती माया बाई मार्को को ग्राम पंचायत अमेरा का नव निर्वाचित स्थानापन्न सरपंच घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद समर्थकों एवं पंचायत क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। पंचायत क्षेत्र में अब नई सरपंच से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.