Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Kashi Agrawal

डिंडोरी।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय डिंडौरी के सभाकक्ष में डॉक्टरों, स्टॉफ नर्स, नर्स एवं एएनएम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, डॉ. धनराज, डॉ. अजय राज, डॉ. गिरीश गौतम, डॉ. रंगारे, डॉ. नीतू परस्ते, डॉ. कमलेश, डॉ. सुरेश मरावी तथा प्रबंधक श्री योगेन्द्र सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों एवं स्टॉफ की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना चिकित्सकों का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मरीज या उनके परिजन किसी प्रकार की चिंता या तनाव में प्रतिक्रिया देते हैं, तो उन्हें सकारात्मक सोच के साथ समझाते हुए उनका तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए।बैठक में डॉक्टर गिरीश गौतम ने चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी से उत्पन्न हो रही समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया, जिस पर कलेक्टर ने जानकारी दी कि भोपाल से शीघ्र ही नए डॉक्टरों की पदस्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सूची में 11 एवं दूसरी सूची में 12 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।

कलेक्टर ने सभी डॉक्टरों, स्टॉफ नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करते हुए आमजन की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो कठिन समय में लोगों के जीवन की रक्षा कर उन्हें सहारा प्रदान करता है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.