Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

करोड़ों के CM राइस स्कूल में दरारें, विधायक ने मौके पर खोली घटिया निर्माण की पोल

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिले के शहपुरा अंतर्गत चरगांव में करोड़ों रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइस स्कूल) का निर्माण अब सवालों के घेरे में है। नव-निर्मित भवन और परिसर में जगह-जगह आई दरारों ने निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी है।

निरीक्षण में खुली हकीकत

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की सड़क सहित कई हिस्सों में बड़ी दरारें पाई गईं। विधायक ने स्वयं खामियों को दिखाते हुए कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई।

विधायक का सीधा आरोप

विधायक धुर्वे ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य घटिया तरीके से किया गया है। करोड़ों की लागत के बावजूद गुणवत्ता का अभाव जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही को उजागर करता है।

प्रशासन पर उठे सवाल

अब बड़ा सवाल यह है कि जब जनप्रतिनिधि खुद निर्माण पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो क्या जिला प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा या फिर मामला दबा दिया जाएगा?स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़े भवन में इस तरह की लापरवाही गंभीर है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.