Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

प्रवेशोत्सव में भेदभाव! जनपद सदस्य शांति धुर्वे का नाम गायब, सोशल मीडिया में उठे तीखे सवाल

Kashi Agrawal

डिंडोरी। विकासखंड शहपुरा क्षेत्र में आज आयोजित हुए  शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को लेकर जारी सूची में जनपद सदस्य शांति धुर्वे का नाम शामिल न होने से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जारी आधिकारिक पत्र में विभिन्न विद्यालयों के साथ जनप्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों के नाम दर्ज किए गए हैं, लेकिन जनपद सदस्य शांति धुर्वे का नाम सूची से गायब है। जबकि क्षेत्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को देखते हुए उनका नाम शामिल होना अपेक्षित था।इस मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह जनप्रतिनिधियों के सम्मान की अनदेखी है और प्रशासन को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.