Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

“हिन्दू हो आगे” के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने की नियुक्ति, श्री राम साहू बने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष 

Kashi Agrawal

डिंडोरी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिले में नई नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री राम साहू को डिंडोरी जिले में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की सहमति से की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा हिन्दू समाज के उत्थान एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।नियुक्ति पत्र में “हिन्दू हो आगे” के ध्येय को लेकर कार्य करने पर जोर दिया गया है। साथ ही संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगा।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.