Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत, संदीपनी विद्यालय में हुआ शाला प्रवेशोत्सव आयोजन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।शहपुरा स्थित संदीपनी विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव प्रसारण का सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शिक्षकों ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.