Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएचओ सख्त, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिला चिकित्सालय में ओपीडी समय के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कड़ा रुख अपनाया है। 28 मार्च 2026 को सुबह ओपीडी निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में पाया गया कि सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक कई चिकित्सक ओपीडी में मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने डॉ. अजय राज, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. दिलीप रंगरे, डॉ. मिनी मोर्वे, डॉ. कमलेश राज, डॉ. कन्हैया बघेल सहित अन्य को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और अस्पताल प्रबंधन में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

About Author
Right-clicking is disabled.