Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

“जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी का श्रमदान, जल संरक्षण पर दिया जोर”

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी आज 26 मार्च को तय कार्यक्रम के तहत जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और घानामार गांव में आयोजित “जल गंगा संवर्धन अभियान” कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में 19 मार्च से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत वर्षा ऋतु से पहले जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, नए जल स्रोतों का निर्माण और उनके रिचार्जिंग का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार इन कार्यों को जमीनी स्तर पर उतारकर क्रियान्वित कर रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उद्देश्य यह है कि वर्षा के पानी को अधिक से अधिक संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सके और जल संकट से राहत मिले।मंत्री ने आमजन से भी अपील की कि वे जल स्रोतों के निर्माण और जीर्णोद्धार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे जल संरक्षण के प्रति जुड़ाव बढ़े और उसका सही उपयोग हो सके।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.