Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

टंकी खड़ी, पाइप बिछे…पर पानी गायब: डोंढा में नल-जल योजना फेल

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंढा में करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई नल-जल योजना ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रही है। करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन आज तक नियमित जल सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद सिर्फ एक दिन ही पानी की सप्लाई हुई, इसके बाद से व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। पीएचई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं।पानी की किल्लत के कारण ग्रामीण झिरिया, कुएं और हैंडपंप के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। गांव में मात्र दो हैंडपंप हैं, जिनमें से एक ही चालू हालत में है, जबकि दूसरा बंद पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पानी सप्लाई ही नहीं करनी थी, तो करोड़ों रुपए खर्च कर टंकी का निर्माण क्यों किया गया। उनके अनुसार, यह योजना अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।वहीं इस संबंध में पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.