Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बिलगड़ा बांध के पास घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

Kashi Agrawal

डिंडोरी। विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम ढोड़ा बैगा टोला में बिलगड़ा बांध के समीप तोसल साहू के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता और तीन मोटर पंप की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना में घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.