Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

ढोंढ़ा में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग, किसान चिंतित

Kashi Agrawal

डिण्डौरी।जिला डिण्डौरी के जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम ढोंढ़ा में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

किसानों का कहना है कि फसल कटाई से पहले हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है।

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें इस नुकसान से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा सहायता नहीं मिली, तो किसानों के सामने आजीविका का संकट गहरा सकता है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.