Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बालपुर में रानी अवंती बाई बलिदान दिवस पर भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन

Kashi Agrawal

डिण्डोरी। जिले के ग्राम पंचायत बालपुर स्थित रानी अवंती बाई शहीद स्मारक स्थल पर वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वीरांगना रानी अवंती बाई के अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई का जीवन देशभक्ति और संघर्ष का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन स्थल पर देशभक्ति और गौरव का माहौल बना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

यह आयोजन वीरांगना रानी अवंती बाई के संघर्षपूर्ण जीवन और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला रहा।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.