Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मीनाक्षी, आदर्श, शिव कुमार व सोम साहू ने बढ़ाया सारसडोली का मान, नवोदय विद्यालय में चयन

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम सारसडोली के चार होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय में चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सरस्वती शिशु मंदिर सारसडोली की छात्रा मीनाक्षी साहू एवं छात्र आदर्श साहू के साथ-साथ नंदिनी पब्लिक स्कूल मेंहदवानी के छात्र शिव कुमार साहू और सोम साहू का चयन नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिंडोरी के लिए हुआ है।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावक—नारायण साहू-लीला बाई साहू, जगन्नाथ साहू-निर्मला साहू, दीपक साहू-श्री देवी साहू तथा महेन्द्र साहू-सुनैना साहू सहित विद्यालय परिवार और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की इस सफलता को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.