Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में किसान विज्ञान मेला आयोजित, योजनाओं का लाभ पाकर किसान हुए उत्साहित

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा में किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो  सहित अन्य विशिष्नेठ  जनों ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक खेती, उन्नत बीज एवं नवीन तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मेले में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों से जुड़ने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का बेहतर अवसर मिलता है।

कुल मिलाकर किसान विज्ञान मेले के माध्यम से जिले में कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.