Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा के श्रीराम मंदिर में बोर जल का शुभारंभ, सीएमओ रीना राठौर का हुआ सम्मान

Kashi Agrawal

डिंडोरी। मंगलवार को शहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित श्री राम जानकी मंदिर में बोर जल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद शहपुरा की सीएमओ श्रीमती रीना राठौर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राम मंदिर समिति ने सीएमओ रीना राठौर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा श्री राम दरबार का तेलीय चित्र भेंट किया।गौरतलब है कि श्री राम मंदिर समिति द्वारा विगत 11 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है।इस दौरान समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.