Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

प्रस्तावित जनपद पंचायत भवन निर्माण स्थल पर आपत्ति, नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिले के शहपुरा नगर के मॉडल रोड स्थित भूमि पर प्रस्तावित जनपद पंचायत भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में नागरिकों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को रोकने और किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनपद पंचायत शहपुरा के लिए लगभग 5.25 करोड़ रुपये की राशि से नए भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए मॉडल रोड स्थित भूमि, खसरा क्रमांक 386/01 और 386/02 का चयन किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि वर्तमान में नगर एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिए उपयोग की जा रही है। क्षेत्र के किसान यहां अपनी फसलों की गहाई  करते हैं। इसके अलावा भूमि का बड़ा हिस्सा चारागाह के रूप में उपयोग होता है, जहां पशुओं को चराया जाता है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त स्थान पर नगर के बच्चे एवं युवा प्रतिदिन खेलकूद गतिविधियां करते हैं और यह क्षेत्र उनके लिए एकमात्र खुला मैदान है। यदि यहां भवन निर्माण किया जाता है तो किसानों और पशुपालकों के साथ-साथ युवाओं को भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य को रोका जाए और जनपद पंचायत भवन के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.