Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा कांड:महिला की हत्या व नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कटनी से गिरफ्तार, पुलिस पैदल ले गई न्यायालय तक

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सामने आई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक महिला की निर्मम हत्या और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज पुलिस थाना से पैदल न्यायालय तक ले गई।इससे पहले हत्या के मामले में आरोपी छोटू चौधरी को पुलिस जबलपुर से गिरफ्तार कर चुकी है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात छोटू चौधरी मृतक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि अगले दिन घर पर ही हरिओम चौधरी ने महिला की चोटों पर मलहम-पट्टी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला और हरिओम के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हरिओम चौधरी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।बताया जाता है कि उसी रात आरोपी हरिओम चौधरी ने घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में आरोपी छोटू चौधरी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए मंगलवार को उसे कटनी से गिरफ्तार कर लिया।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.