Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिले में अप्रैल–मई में होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Kashi Agrawal

डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय डिगरसे, उद्योग प्रबंधक श्रीमती राधिका कुसरो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मोहित सिंह, कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, उपसंचालक पशुपालन श्री एचपी शुक्ला, खनिज अधिकारी श्री अशोक नागले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालय, सड़क एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम 20 अप्रैल 2026 को करंजिया/बजाग, 28 अप्रैल 2026 को डिंडौरी, 7 मई 2026 को शहपुरा तथा 14 मई 2026 को अमरपुर/समनापुर में आयोजित किए जाने की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पीएचई विभाग को 31 मार्च तक नल-जल योजना से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने समस्त सीईओ जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय अभियान के कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित किए जाएं जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए और लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रमों में उनके समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही साथ कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि जिले के विकासखंड स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को पूर्ण कार्यवाही करते हुए उनके आधार कार्ड, समग्र आईडी, पेंशन, ईकेवायसी, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ताकि शासन की योजना का लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के बीएमओ, सीएचओ, स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र की टीम के द्वारा स्कूलों में जाकर एवं शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण कर टीके लगाए जाएं ताकि शासन की योजना लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के नदी नाले, जलाशय, स्टॉप डेम पर पानी रोकने के उद्देश्य से गेट लगाए गए हैं फिर भी जिस स्टॉप डेम एवं नदी नाले पर पानी रोकने के उपाय नहीं किए हैं उनकी जानकारी आम जनता से अपील की गई है कि जो आम जनता खुले गेट की जानकारी देगा उसे जिला प्रशासन द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। इसलिए कलेक्टर ने अपील की है कि जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि स्टाप डेम के गेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। साथ ही साथ कलेक्टर ने कृषि विभाग अधिकारियों को जिले के अधिक से अधिक किसानों को पोर्टल पर पंजीयन करने के निर्देश दिए जिससे उन्हें शासन की योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि उज्जवला योजना से जिले के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक आम जनता को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, डीपीसी को 1 अप्रैल से होने वाले प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग विद्यालय में विकासखंडवार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसमें अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, कलेक्टर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय अभियान को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कार्य सौंपे जाएं ताकि बरसात के पूर्व अभियान सफल हो सके।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया को निर्देशित किया कि कबीर चबूतरा के पास जलाशय से बहते पानी को बोरी बंधान या मिट्टी के द्वारा रोका जाए ताकि पशु-पक्षी, आम जनता को पानी सरलता से उपलब्ध हो सके।

बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ई-केवाईसी, सीपी ग्राम, पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम, फौती नामांतरण, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने एवं कार्यों में प्रगति लाने के समस्त तहसीलदार, एसडीएम को निर्देश दिए। सामूहिक विवाह को हाइलाइट कर हेडिंग

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.