Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनपद पंचायत करंजिया में अध्यक्ष पद पर राजू सिंह उद्दे निर्वाचित

Kashi Agrawal

डिंडोरी, 27 फरवरी 2026।जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में श्री राजू सिंह उद्दे को विधिपूर्वक निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन) नियम, 1995 के नियम 17 के तहत संपन्न हुई।पीठासीन अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन ने प्रमाणित करते हुए बताया कि श्री राजू सिंह उद्दे, पिता श्री जय सिंह उद्दे, अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थी थे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

निर्वाचन की घोषणा के पश्चात समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण देखा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए जनपद पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास की अपेक्षा व्यक्त की है।

जनपद पंचायत करंजिया में अध्यक्ष पद के इस निर्वाचन के साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.