Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नर्मदा एक्सप्रेस ब्रेकिंग न्यूज:मां की हत्या, 14 वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म केस में हत्या,दुष्कर्म सहित साक्ष्य छुपाने से जुड़ी धाराओं में पुलिस ने किया मामला दर्ज,आरोपी हुए फरार

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।  एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गईं जबकि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सूचना पर वार्ड क्रमांक 06 में हरीओम चौधरी के मकान पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया हत्या से पहले संघर्ष के संकेत मिलने की बात सामने आई है।

घटना के समय घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बेटी गंभीर अवस्था में पाई गई, जिसे तत्काल शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसका उपचार जारी है और आवश्यकता पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में BNS की धारा 103(1), 238 तथा 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में अपराध क्रमांक 88 के तहत धारा 65(1), 64(2-के), 64(2-एफ), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 5(के), 6 में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भारी रोष है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इनका कहना है—

“वार्ड क्रमांक छह में स्थित हरीओम चौधरी के मकान में एक महिला का शव मिला है। साथ ही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है। दोनों ही मामलों में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।”

— अनुराग जामदार, नगर निरीक्षक, थाना शहपुरा

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.