Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जलाशय की सुरक्षा से खिलवाड़: बिलगढ़ा जलाशय के पास अवैध ब्लास्टिंग, जिंदा बारूद व दो ट्रैक्टर बरामद, शहपुरा पुलिस जांच में जुटी

Kashi Agrawal

डिंडोरी। बिलगढ़ा जलाशय के नजदीक बिना किसी वैधानिक अनुमति के ठेकेदार द्वारा अवैध ब्लास्टिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान मौके से जिंदा बारूद बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जलाशय जैसी संवेदनशील संरचना के पास इस तरह की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर ब्लास्टिंग की जा रही थी, जिससे जलाशय की सुरक्षा, आसपास के गांवों और पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।मौके पर अवैध ब्लास्टिंग मै शामिल दो ट्रैक्टर भी बरामद हुए।बरहाल पुलिस स्थल पर अभी जांच कर रही है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.