Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

उपलब्धि:सीएम हेल्पलाईन जनवरी ग्रेडिंग में डिंडोरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में 12वां और बालाघाट जोन में प्रथम स्थान

Kashi Agrawal

डिंडोरी। 21 फरवरी 2026 को लोक सेवा प्रबंधक विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा माह जनवरी 2026 की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गई। इसमें जिला डिंडोरी ने प्रदेश के द्वितीय समूह में 12वां स्थान प्राप्त किया, जबकि बालाघाट जोन में डिंडोरी जिला प्रथम स्थान पर रहा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय जिला पुलिस कप्तान श्रीमती वाहनी सिंह को दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा प्रभारी सउनि बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी 2026 में सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से कुल 226 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 198 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया। इसके परिणामस्वरूप 85.34 प्रतिशत अंकों के साथ जिले को ग्रेड ‘A’ प्राप्त हुआ।

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज वे शिकायतें जिनमें शिकायतकर्ता थाना अथवा चौकी स्तर की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते, उन्हें पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तलब कर स्वयं सुना जाता है। शिकायत शाखा प्रभारी के माध्यम से नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए अधिकतम मामलों का समाधान किया जाता है।

शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा द्वारा समय-समय पर जिले के अनुविभागीय अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी पूरी गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शिकायत शाखा प्रभारी सउनि बृजेश त्रिपाठी द्वारा सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाता है। इसी का परिणाम है कि विगत चार वर्षों से जिला डिंडोरी (पुलिस विभाग) को प्रदेश स्तर पर सीएम हेल्पलाईन की मासिक ग्रेडिंग में लगातार उच्च स्थान प्राप्त हो रहा है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.