Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नपा की पीआईसी बैठक में बड़ा फैसला: 28 फरवरी तक टैक्स जमा करें, इसके बाद सख्त कार्रवाई — 7 करोड़ बकाया

Kashi Agrawal

डिंडोरी। नगर परिषद की पीआईसी (प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल) बैठक शनिवार को नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में टैक्स वसूली की कमजोर स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि नगर में टैक्स बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे विकास कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी परेशानी आ रही है। वर्तमान में नगर परिषद पर लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जिसमें पिछला करीब 5 करोड़ रुपये और चालू वित्तीय वर्ष का अलग से बकाया शामिल है।

28 फरवरी तक टैक्स जमा करने की अंतिम गाइडलाइन

नगर परिषद के सीएमओ अमित तिवारी ने बताया कि नगर परिषद की आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। टैक्स जमा न होने के कारण वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों को तीन-तीन महीने तक वेतन भुगतान में दिक्कत हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी टैक्स बकायादार 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से टैक्स जमा कर दें। इसके बाद नगर परिषद द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बकायादारों पर होगी सख्ती

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथि के बाद टैक्स जमा न करने वाले बकायादारों के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही नगर परिषद से मिलने वाली सुविधाओं से उन्हें वंचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग को पत्र लिखकर बिजली कनेक्शन कटवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक सहित पार्षद रितेश जैन, रजनीश राय, संदीप तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि समय रहते टैक्स जमा कर नगर विकास कार्यों में सहयोग करें, ताकि निर्माण कार्यों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.