Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मां नर्मदा प्रकट उत्सव में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की बड़ी घोषणा, मालपुर संगम घाट पर होगा सीढ़ी (घाट)निर्माण

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत मालपुर कन्हैया संगम तट पर आयोजित मां नर्मदा प्रकट उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मां नर्मदा प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि मालपुर कन्हैया संगम तट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी मां नर्मदा प्रकट उत्सव से पूर्व ही संगम घाट पर सीढ़ी निर्माण कार्य कराया जाएगा।विधायक की इस घोषणा के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.