Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

RGSA एवं PESA अंतर्गत ब्लॉक समन्वयकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Kashi Agrawal

डिंडोरी | जिला पंचायत सभागार डिंडोरी में दिनांक 21.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) एवं पेसा एक्ट (PESA) अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी एवं अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन ने की।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ईश्वर प्रसाद साहू, जिला समन्वयक राकेश कुमार, जनपद डिंडोरी, शहपुरा, मेंहदबानी, अमरपुर, समनापुर, बजाग एवं करंजिया के ब्लॉक समन्वयक/ऑपरेटर तथा जिला स्टॉफ देवेंद्र झारिया सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

बैठक के एजेंडा अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इनमें नवीन ग्राम सभाओं के गठन एवं पेसा ग्राम सभा बैठकों की प्रगति, FRA विषय पर क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण, प्रत्येक जिले में न्यूनतम दो पेसा मॉडल ग्राम पंचायत विकसित करने, पेसा सपोर्ट सेल की प्रगति, प्रत्येक जनपद से चयनित ग्राम पंचायतों की सफलता की कहानियाँ, ग्राम पंचायत परिसंपत्तियों की एंट्री, GPDP एवं मेरा गांव मेरी धरोहर पोर्टल में ऑनलाइन डाटा एंट्री की स्थिति, महिला हितैषी पंचायत (मोहकला/शाहपुरा) के कार्यों की प्रगति तथा मासिक कार्ययोजना एवं टूर डायरी की समीक्षा शामिल रही।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा लक्ष्य आधारित कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात बैठक का समापन किया गया।

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.