Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नाली का गंदा पानी नर्मदा तट में पहुंचने से परिक्रमावासी नाराज,मां नर्मदा मंदिर के सामने सड़क पर धरने पर बैठे परिक्रमावासी, अधिकारियों की समझाइश के बाद समाप्त हुआ धरना

Kashi Agrawal

डिंडौरी।जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज परिक्रमावासियों को बुधवार दोपहर मां नर्मदा मंदिर के सामने सड़क पर धरने पर बैठना पड़ा। धरने से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

देश के विभिन्न हिस्सों से डिंडौरी पहुंचे परिक्रमावासियों एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि नर्मदागंज शांति नगर रोड की नाली का गंदा पानी सड़क से होते हुए सीधे डैम घाट एवं नर्मदा तट में पहुंच रहा है। साथ ही समीप स्थित धर्मशाला में भी पानी भर जाता है, जिससे गंदगी फैल रही है और परिक्रमावासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि इस समस्या से नगर परिषद के जिम्मेदारों को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। बीते चार दिनों से समस्या से जुड़े फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से बुधवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वे धरने पर बैठ गए।मामले की सूचना मिलने पर नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तत्काल समाधान की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सतीश द्विवेदी सहित तहसीलदार डिंडौरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर परिक्रमावासियों को समझाइश दी, जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया।अधिकारियों द्वारा समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए ठोस पहल करने का आश्वासन दिया गया है।

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.