Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मां नर्मदा जयंती महोत्सव के अवसर पर मालपुर में मां नर्मदा पुराण का हो रहा आयोजन

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत कन्हैया संगम मां नर्मदा तट, मालपुर में मां नर्मदा जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर मां नर्मदा पुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महंत श्री आनंदगिरि महाराज के सानिध्य में तथा पुराण वाचक आचार्य पंडित श्री लेखराम जी शास्त्री द्वारा मां नर्मदा कुटी में किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार नर्मदा पुराण कथा का शुभारंभ सोमवार 19 जनवरी 2026 से किया गया है, जो रविवार 25 जनवरी 2026 तक चलेगा। कथा प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित समयानुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

मुख्य आयोजन 25 जनवरी 2026 को मां नर्मदा पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न होगा। इस दिन मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन, चुनरी अर्पण, दीपदान एवं भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।आयोजन के दौरान संगीतमय भजन संध्या, विशाल भंडारे एवं आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.