
डिंडौरी – जिले में भारतीय मजदूर संघ की बैठक सम्पन हुई जिसमें जिले भर से मजदूर संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई संघ द्वारा मजदूरों के हित मे कार्य करने का निर्णय लिया गया। और पांच बिंदु पर चर्चा कर शासन से मजदूरों की मांग पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया गया, बैठक के दौरान जिला रसोइया संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से गीता सारथी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

जिले में बड़ी संख्या में रसोइयों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अपनी समस्याओं को रखा संघ द्वारा मजदूरों के हित मे किये जा रहे कार्यो से अवगत कराते हुए संभागीय अध्यक्ष राजेश पटेल ने सभी को आश्वासन दिया की नवीन कार्यकारणी सभी के सहयोग से कार्य करेगी और सभी के अधिकारों की रक्षा की जायेगी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गीता सारथी ने नवीन कार्यकरणी का गठन किया जिसमें अध्यक्ष गीता मरावी, उपाध्यक्ष माया मरावी, सचिव सुमित्रा सलाम, सह सचिव सुमित्रा टोप्पो मरकाम, कोषाध्यक्ष सुमित्रा बाई कोल, जिला महासचिव मंगली बाई नागेश, मंत्रीगण बुधनी मरकाम, चमेली बाई, फूलमती बाई, पार्वती बाई एवं रसोइया प्रतिनिधि कमलबाई उइके को दायित्व सौपा गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है, बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से संघ की एकजुटता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और संघ को मजबूती प्रदान करती है। संगठन द्वारा मिड डे मील योजना में कार्यरत महिला रसोइयों को उनका अधिकार दिलाना, कार्यस्थल पर सुविधाएं सुनिश्चित करना, नियमित मानदेय दिलवाना और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी निभाने की बात कही गई। इस दौरान संगठन के चुनाव को लेकर गहमागहमी भी देखी गई अध्यक्ष पद और नवीन कार्यकरणी के गठन पर विरोध भी प्रगट किया गया।
