Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डीएससी सत्यापन नहीं होने से पंचायत कार्य ठप, सरपंच-सचिव ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Kashi Agrawal

डिंडौरी । जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरा माल में डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) सत्यापन नहीं होने के कारण पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सरपंच एवं सचिव द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र सत्यापन कराने की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि पंचायत दर्पण पोर्टल एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डीएससी सत्यापित नहीं होने से कई महत्वपूर्ण कार्य अटके पड़े हैं। इनमें सामुदायिक भवन निर्माण, नल-जल योजना का संचालन एवं संधारण, सरपंच-पंचों का मानदेय, चौकीदारों का वेतन, मजदूरी भुगतान और सामग्री सप्लायरों के भुगतान शामिल हैं।स्थिति यह है कि 13 मार्च से पंचायत के निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्होंने भी काम पर आना बंद कर दिया है। साथ ही पूर्व में किए गए कार्यों के लंबित भुगतान को लेकर मजदूर लगातार दबाव बना रहे हैं।

सरपंच सरोजनी मार्को ने बताया कि डीएससी सत्यापन के लिए जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत स्तर तक लगातार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डीएससी सत्यापन कराकर पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से शुरू कराया जाए।

About Author
Right-clicking is disabled.