Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ पर शहपुरा के श्रीराम मंदिर में कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्रीराम मंदिर शहपुरा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायणी ग्रुप एवं मातृ शक्तियों द्वारा श्रीराम लला जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुहागले कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव से श्रीराम लला की आराधना की तथा मंगल कामनाएं कीं। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में क्षेत्र की मातृ शक्तियों सहित श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को सशक्त करना रहा।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.