Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की मौजूदगी में होली मिलन समारोह, फाग गायन की रही धूम

Kashi Agrawal

डिंडोरी ।जिले के शहपुरा में शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे की उपस्थिति मे गत दिवस रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक फाग गायन की धूम रही। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पत्रकार एवं नगरवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित विधायक होली फाग गायन प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र की 36 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी टीमों को 1000 रुपये की सांत्वना राशि प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निघोरी भानपुर (अमरपुर) की टीम ने प्राप्त किया, जिन्हें 11,000 रुपये की परितोषिक राशि प्रदान की गई।द्वितीय स्थान श्री रामजानकी मंदिर शहपुरा सूर्या के दल को मिला, जिन्हें 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।वहीं तृतीय स्थान कठोतिया (मेहंदवानी) रामस्वरूप जी के दल ने प्राप्त किया, जिन्हें 2,100 रुपये की परितोषिक राशि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फाग गायन की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर होली के पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।इस दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सभी को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.